Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeBlogगिरिडीह: SSVM में गणित दिवस पर मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन जयंती

गिरिडीह: SSVM में गणित दिवस पर मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन जयंती

Ssvm maths day

गिरिडीह : राष्ट्रीय गणित दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाया गया।मौके पर अनिल कुशवाहा, प्राचार्य जीडी बी बीएड महाविद्यालय एवं प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर महान गणितज्ञ रामानुजन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

प्राचार्य कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा देश श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को गणित दिवस के रूप में मना रहा है।यह भारत के महान गणितज्ञ थे। बाल्यकाल से ही कुशाग्र बुद्धि के थे।कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने गणित के क्षेत्र में एक अमित छाप छोड़ी थी।

प्रधानाचार्य ने कहा कि गणित विषय पर रामानुजन के 21 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।हमें गणित के प्रश्नों से घबराना नहीं चाहिए  बल्कि सरलता से हल करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोकिलचंद,अरविंद कुमार त्रिवेदी अनिल कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS