Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाइयों की बैठक संपन्न,लिए गए कई निर्णय

गिरिडीह: भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाइयों की बैठक संपन्न,लिए गए कई निर्णय

Bjp mahadev dubey

गिरिडीह: पचम्बा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाइयों की साल 2023 की पहली कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने किया। 

बैठक में अगुआ नेताओं ने जिलाध्यक्ष सभागार में उपस्थित सभी नेता व कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए आगामी कई कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।जिसके तहत 31 जनवरी 2023 से पूर्व जिले भर के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना, संगठन सशक्तिकरण पर जोर देना शामिल है।

 बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी , पूर्व विधायक नागेंद्र महतो समेत जिला के सभी जिला पदाधिकारी, सभी 34 मंडल के मंडल अध्यक्षगण व महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS