Saturday, March 21, 2026
Saturday, March 21, 2026
HomeBirniगिरिडीह: वज्रपात से 13 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रो...

गिरिडीह: वज्रपात से 13 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Lightning cause loss

गिरिडीह : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पडर्मनिया गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर पडर्मनिया गांव के रहने वाले इरधली मंडल का 13 साल का बेटा कुंदन कुमार मंडल था।

जानकारी के अनुसार कुन्दन कुमार मडंल अपने दो दोस्तों के साथ खेत की तरफ शौच के लिए गया था। इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात हुई और कुंदन उसकी चपेट में आया गया। जिससे मौके पर ही कुंदन की मौत हो गई। वहीं उसके दोनों दोस्त बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद दोनो दोस्तों ने स्थानीय लोगों व मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मुखिया प्रतिनिधि बबलू मंडल ने अपने निजी वाहन से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल भिजवाया। इधर घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS