Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: कोलियरी मजदूर कांग्रेस की बैठक में किया गया संगठन विस्तार

गिरिडीह: कोलियरी मजदूर कांग्रेस की बैठक में किया गया संगठन विस्तार

गिरिडीह : कोलियरी मजदूर कांग्रेस की एक बैठक बनियाडीह में केन्द्रीय संगठन सचिव आत्मानन्द कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार किया गया। 

कई लोगों को अहम जिम्मेदारी

उदय सिन्हा को अध्यक्ष बनाया गया तो ओम प्रकाश यादव और अनन्त कुमार उपाध्यक्ष बने। सुनीता कुमारी को सचिव और अनिल कुमार को सह सचिव नियुक्त किया गया। 

संगठन विस्तार के बाद कहा गया कि आए दिन मजदूरों के हक और अधिकार पर हमला हो रहा है। मजदूरों की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है जबकि कोलियरी का उत्पादन एवं अन्य कार्य मजदूरों के द्वारा ही किया जा सकता है। इसलिए कोलियरी मजदूर कांग्रेस के साथ मजदूरों को जोड़ा जायेगा और उनकी समस्या के निदान के लिए प्रबंधन से बात किया जायेगा।

बैठक में कमल किशोर मल्लाह, बीना सिंह, मोहम्मद शमीम अख्तर, सरस्वती देवी, गणेश कुमार,आशीष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS