Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय...

गिरिडीह : जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में शोक सभा

गिरिडीह : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन बनियाडीह कार्यालय में शाम 4 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जगन्नाथ महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

शोक सभा के दौरान झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के  सचिव तेजलाल मंडल एवं उपाध्यक्ष नारायण दास, जगत पासवान विभूति भूषण तथा जितेंद्र कुमार, अर्जुन मंडल, जेपी साव, बालगोविंद साब , सीताराम हासद, कैलाश गोप सभी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के साथी लोकल से सरदार किशोर राम, केला गोप , हरि राम , ज्ञानी दास, विजय गोप, नारायण यादव  तमाम कोयलांचल क्षेत्र के साथियों करीम मियां, रविंदर यादव, जागेश्वर यादव, राजू दास, बुलाकी दास उपस्थित थे।

आपको बता दें कि जगरनाथ महतो का निधन आज चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। जगरनाथ महतो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जगरनाथ महतो का निधन आज चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। जगरनाथ महतो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से फिर उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया ।

इसको लेकर झारखंड में 6 अप्रैल 7 अप्रैल को राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी तरह के राजकीय समारोह भी नहीं होंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS