Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomejharkhandHemant Soren ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

Hemant Soren ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

Ranchi: हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ED ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को हिरासत में भी ले लिया है। JMM सांसद ने हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। जमीन घोटाला मामले में ED ने ये कार्रवाई की है। वहीं चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

दरअसल हेमंत सोरेन से ED जमीन घोटाले मामले में पूछताछ कर रही थी। ED hemant Soren को कई बार समन भेज चुकी थी। लेकिन हेमंत सोरेन बहुत कम बार ही ED दफ्तर पहुंचे थे। 10वें समन के बाद ED बुधवार को उनके रांची और दिल्ली स्थित आवास में पहुंची थी। लेकिन हेमंत सोरेन दोनों में से किसी जगह पर नहीं मिले थे। दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास से ED ने 35 लाख रुपए कैश और BMW कार को जब्त किया था। ED कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई थी। इसी बीच हेमंत सोरेन के गायब होने की चर्चा भी खूब हुई। BJP नेताओं ने Hemant Soren की गुमशुदगी के पोस्टर भी शेयर किए थे। हालांकि JMM ने कहा कि हेमंत सोरेन अपने निजी काम से दिल्ली गए थे। अचानक हेमंत सोरेन के दिल्ली से रांची आने की ख़बर आई। हालांकि वह रांची कब और कैसे पहुंचे इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। दिल्ली से लौटने के बाद हेमंत सोरेन ने रांची में अपने विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद खबर ये आई कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगी। लेकिन कल रात CM आवास पर हुई बैठक के बाद कई विधायकों ने कहा था कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। आज सुबह ख़बर आई कि कुछ लोगों ने चंपई सोरेन के नाम पर जोर दिया है।


आज ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन सीधे राज भवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुने गए और इसीलिए लगभग यह तय है चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS