Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : सोहराय पर छुट्टी समेत अन्य मांग, माध्यमिक संघ ने लिखा...

गिरिडीह : सोहराय पर छुट्टी समेत अन्य मांग, माध्यमिक संघ ने लिखा पत्र

गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गिरिडीह इकाई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर गिरिडीह में सोहराय को लेकर छुट्टी की मांग की है। माध्यमिक संघ ने 23 जनवरी 2024 को सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवकाश की जगह 13 जनवरी को सोहराय पर्व के लिए अवकाश देने की मांग की है।
छुट्टी के अलावे अन्य कई मांगें भी इस पत्र के जरिए की गई हैं।

पत्र में लिखा गया है कि माध्यमिक और प्लस टू विद्यालय के लिए जारी कैलेंडर में जनवरी की अवकाश तालिका में सोहराय पर्व शामिल नहीं है। सोहराय झारखंड के प्रमुख पर्वों में आता है और इस बार ये पर्व 9 से 13 जनवरी के बीच मनाया जाने वाला है। इसलिए जन भावनाओं को देखते हुए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह इकाई 13 जनवरी को सोहराय पर्व के लिए अवकाश की मांग करती है।

अवकाश के अलावे निम्नलिखित मांग शामिल

सोहराय के लिए अवकाश के अलावा संघ ने और कई मांग किए हैं। उनकी मांगे इस प्रकार हैं:-
• GPF खाता खुलवा चुके शिक्षकों व कर्मियों को GPF प्रति उपलब्ध कराई जाए।
• नवनियुक्त शिक्षकों का सर्विस बुक जल्द से जल्द खोला जाए।
• वर्ष 2021 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
• वर्ष 2019 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि पत्र में हुए त्रुटि का निराकरण कर शुद्धि पत्र निर्गत किया जाए।
• उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षकों व कर्मियों का दिसंबर माह का वेतन भुगतान शीघ्र करने की कृपा की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS