Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihGiridih Taekwondo : गिरिडीह के अभिजीत सिंह को मिला बेस्ट एक्टिव रेफरी...

Giridih Taekwondo : गिरिडीह के अभिजीत सिंह को मिला बेस्ट एक्टिव रेफरी का सम्मान

गिरिडीह : 9 से 11 फरवरी तक रांची के आर के. आंनद ग्रीन बॉल स्टेडियम, नामकुम में संपन्न हुए ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के सम्मान से सम्मानित किया गया। ये जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी।

अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में कराया गया था जिसमें अलग-अलग राज्य से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

इनको प्रशिक्षण देने के लिए कर्नाटका से अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर थिरुमल जे. आए हुए थे। इस सेमिनार में भाग लेने गिरिडीह से भी दो प्रतिभागी पूजा कुमारी और अभिजीत सिंह गए हुए थे। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर थिरुमल जे के द्वारा तीन दिनों तक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसके बाद अलग-अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरियों की एक सूची बनाई थी। कल सम्मापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान Giridih Taekwondo के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के रूप में सम्मानित किया गया।

अभिजीत की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ से अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार समेत अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS