Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihUsri River: उसरी बचाने के लिए 25 फरवरी को पदयात्रा

Usri River: उसरी बचाने के लिए 25 फरवरी को पदयात्रा

गिरिडीह: उसरी को बचाने के लिए गिरिडीह में 25 फरवरी को पद यात्रा निकाली जाएगी। उसरी बचाओ कोर कमिटी के सदस्यों ने ये निर्णय लिया है। कमेटी के राजेश सिन्हा ने कहा कि अब तक सफलता में जिन्होंने साथ दिया है उन सब को आमंत्रित किया जाएगा। बड़ी सभा भी की जाएगी।

संयोजक कमिटी के सदस्य राजेश सिन्हा,कुसुम सिन्हा,कृष्ण मुरारी शर्मा,सीमा देवी,आलोक मिश्रा आदि ने निर्णय लिया कि उसरी नदी(Usri River) को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सबसे पहले 25 फरवरी, रविवार को उसरी नदी को साफ रखने के लिए उसरी तट पर जनजागरण पद यात्रा की जाएगी। जिसमें कोर कमिटी के सभी साथी लगेंगे। इसके लिए जल्द सभी प्रतिनिधियों को और सामाजिक संगठनोंं को आमंत्रित किया जाएगा।

जानकारी दी गई कि की जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन, प्रशासन,पत्रकार की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में झंडा बैनर के साथ पद यात्रा की जाएगी। पद यात्रा के बाद बालू पर ही बैठकर बड़ी सभा की जाएगी।

संयोजक मंडली के कृष्ण मुरारी शर्मा, कुसुम सिन्हा ने कहा कि जिन्होंने भी इस सफल अभियान में साथ दिया है सभी को आमंत्रित और सम्मानित भी किया जाएगा। उनकी भूमिका पर भी चर्चा की जायेगी।

संयोजक कमेटी के आलोक मिश्रा और सीमा देवी ने कहा कि उसरी बचाव अभियान में हजारों लोग पीछे से और सैकड़ों लोग सामने से मदद कर रहे हैं। सभी के संघर्ष का नतीजा है कि अब लगभग दो करोड़ रुपए उसरी में छिलका डेम बनाने के लिए और अन्य बेहतर कार्य के लिए आया है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस कार्य में गिरिडीह सदर विधायक,उपायुक्त, सीसीएल जीएम की अहम भूमिका रही है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई कि कोर कमिटी में सर्वसम्मति से संगीता सिन्हा को शामिल किया गया है। दर्जनों और एक्टिव नामों को जोड़ा जाएगा जो लगातार बैठक में भाग नहीं ले पा रहे हैं उनको एक्टिव किया जाएगा। सभी आम और खास लोग इस बड़े मुहिम की तरफ ज्यादा ध्यान दें। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS