गिरिडीह : मानवता एक बार फिर शर्मशार हो गई। दरअसल पचंबा थाना क्षेत्र के कमरशाली गांव के नाले में सोमवार को एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग नाले के पास पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उचित कार्रवाई में जुटी।
इधर शव मिलने पर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। कई लोगों का कहना था कि कमरशाली गांव के आस-पास कई नर्सिंग होम अवैध तरीके से संचालित हैं। इन अवैध नर्सिंग होम में गर्भपात कराने आई महिलाओं के गर्भपात के बाद नवजात का शव इसी तरह नाले में फेंक दिया जाता है। जिस कारण अक्सर इस इलाके मे नवजवात शिशुओं का शव पड़ा मिलता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी नाले में कई बार इसी तरह नवजात शिशुओं का शव मिल चुका है।



