Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : कुंप में मिला 3 दिनों से लापता व्यक्ति का शव,...

गिरिडीह : कुंप में मिला 3 दिनों से लापता व्यक्ति का शव, परिजनों में मातम

Tisri lapata

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा पंचायत के महादेवटांड़ गांव से करीब तीन दिनों से लापता धारू हांसदा का शव शनिवार को घर से थोड़ी दूर स्थित धंसे हुए कूप में मिला। शव मिलने की सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।

जानकारी के अनुसार महादेवटांड़ गांव का रहने वाला धारू हांसदा तीन दिन पहले मजदूरी करने गांव से बाहर गुमगी की तरफ गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। मृतक की पत्नी साचो मुर्मू ने काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिलने पर तिसरी थाना में इसकी सूचना दी थी। शनिवार सुबह कूप के पास गई तो देखा कि पति का शव पानी में तैर रहा है। हो हल्ला करने पर ग्रामीण जुटने लगे और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जाता है कि खोजबीन करने के दौरान जिस कूप में शव मिला वहां पहले भी साचो मुर्मू गई थी लेकिन उस वक्त शव नहीं मिला था। कूप पुराना है जिससे सिर्फ खेती पटवन का काम होता है। मृतक धारू हांसदा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी के अलावे एक बेटा और दो बेटी छोड़ गया। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। इधर तिसरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS