Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: विद्यालय के पोषक ग्रामीण क्षेत्र में सीटी बजाएंगे छात्र

गिरिडीह: विद्यालय के पोषक ग्रामीण क्षेत्र में सीटी बजाएंगे छात्र

गिरिडीह : झारखंड के शिक्षा सचिव के. रवि. कुमार और झारखंड राज्य परियोजना के निदेशक किरण पासी के निर्देशानुसार विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने हेतु ” सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ” की शुरुआत की गई है। अभियान के सकारात्मक परिणाम के लिए गिरिडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के बाल संसद के सदस्यों ने विद्यालय के पोषक ग्रामीण क्षेत्र धनयडीह, पनयडीह, कोवाड़, पर्वतपुर, गडरमा, उतिमताड़, बेडमुका, गुरो, छनमाछी आदि में सीटी बजाने का निर्णय लिया है।

विद्यालय के स्टूडेंट सागर कुमार शर्मा, अभिजित कुमार वर्मा, बलदेव वर्मा, नेहा कुमारी, अनीशा कुमारी, अंजनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुलेखा कुमारी, कविता कुमारी, सपना, गीता कुमारी, संजय राणा, बादल कुमार, मुस्कान परवीन, मुकेश कुमार, निधि कुमारी, सोनम कुमारी एवम् वर्षा कुमारी के नेतृत्व में सभी बच्चे 11 जनवरी, गुरुवार सुबह 8:30 बजे से 9: 30 बजे तक अपने घर से निकल कर सीटी बजाते हुए विद्यालय प्रस्थान करेगें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी बच्चों को सीटी उपलब्ध कराते हुए कहा कि आप अपने अभिभावकों को अभियान से अवगत करेंगे।

बाल संसद के समन्वयक सह वरीय शिक्षक संजीव कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि विद्यालय में जब सभी बच्चों की उपस्थिति रहेगी तो अच्छा शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा। हम सभी बच्चों के साथ है।

अभियान की सफलता के लिए प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक संजीव कुमार, शिक्षक राहिल मेरी हांसदा, मनोज कुमार, आमोद कुमार सिंह, प्रमिला कुमारी, राम लखन साहु, कृष्णदेव साहु एवम् रीता मिश्रा बच्चों को सहयोग प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS