Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : अगहनी एतवार (बड़का पर्व) के लिए दिया गया पहला अर्घ्य

गिरिडीह : अगहनी एतवार (बड़का पर्व) के लिए दिया गया पहला अर्घ्य

Aghan chhath

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखण्ड के प्रतापपुर और अदुवाडीह में रविवार को बड़का पर्व को लेकर पहला अर्घ्य दिया गया। इस दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दान किया गया। गांव में इसे अगहनी पर्व या बड़ा पर्व कहते हैं। पोखरिया तालाब एंव अरगादाह नदी में पहला अर्घ्य दिया गया। सांसद प्रतिनिधी राजेन्द्र प्रसाद यादव, निंरजन कुमार राय,अरुण यादव,मंटु राय , पप्पु कुमार यादव और मनीष कुमार सहित कई लोगो ने अर्घ्यदान किया। 

आपको बता दें कि कई गांवो में यह व्रत किया जाता है। छठ के समान ही इसमें सारे नियम होते हैं । इसलिए इसे लोग अगहनी छठ भी कहते हैं। हालांकि छठ की तरह हर गांव में यह नही मनाया जाता है और हर दो साल बाद तीसरे साल यह व्रत किया जाता है। कुछ नए गांवो में भी इस वर्ष इस व्रत को किया जा रहा है। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद वितरण कर पूर्णाहुति की जाएगी। ये जानकारी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना कुमार राय ने दी।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS