Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihGiridih News : उसरी बचाओ अभियान की कोर कमेटी बैठक,लिए गए कई...

Giridih News : उसरी बचाओ अभियान की कोर कमेटी बैठक,लिए गए कई अहम और बड़े निर्णय

गिरिडीह : Usri बचाओ के लिए लंबे समय से आवाज उठाती रही है। नेता और समाजसेवी समय-समय पर इसको लेकर आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन अब उसरी अभियान जोर पकड़ता दिख रहा है। रविवार को परिसदन भवन में उसरी बचाओ अभियान की कोर कमेटी की बैठक जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन माले नेता राजेश सिन्हा ने किया। वहीं इस बैठक में BJP नेता विनय सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, कांग्रेस नेता मंटू सिन्हा, पूर्व वार्ड पार्षद सुमित कुमार और सीमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राम जी यादव भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार उसरी बचाव अभियान में सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के लोग जुड़े हैं। बैठक में उसरी बचाव को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही कई अहम फैसले भी लिए गए। इस दौरान अगली बैठक बरमसिया में कांग्रेस नेता मंटू सिन्हा की अगुवाई में करने का निर्णय भी लिया गया।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

विधायक को सौंपा जाएगा ज्ञापन : आज की बैठक में पिछली बैठक की संपुष्टि की गई, छिलका डैम के निर्माण संबंधी प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा की गई। जेएमएम नेता संजय सिंह ने कहा कि सदर विधायक सुदिव्य सोनू उसरी बचाव अभियान के समर्थन में हैं। जो भी निर्माण संबंधी प्रक्रिया है उसे अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए जल्द सदर विधायक को अभियान के सदस्य एक लिखित ज्ञापन भी देंगे।

• NOC और छिलका डैम पर जोर : बैठक में नदी के संरंक्षण संबंधी विभिन्न उपायों की तकनीकी स्थिति पर विचार किया गया। एनजीटी एवं जल संसाधन विभाग से एनओसी हेतु सदर विधायक से पत्र के माध्यम से मांग की जाएगी जिससे छिलका डैम का मार्ग सुनिश्चित हो जाएगा।

• संयोजक मंडल का गठन : बैठक के दौरान अभियान को सक्रिय रूप से चलाने हेतु कोर कमेटी में से सात सदस्यीय टीम को सर्व सम्मति से संयोजक मंडल बनाया गया जिसमें विनय सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, राम जी यादव, सीमा देवी, कुसुम सिन्हा, आलोक मिश्रा और राजेश सिन्हा को प्रभार दिया गया। इस दौरान फैसला किया गया की नदी के सीमांकन के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे और 18 जनवरी को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जायेगा।

किसने क्या कहा ?
• राजेश सिन्हा ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों और सभी सामाजिक संगठनों को लगभग 500 आमंत्रण पत्र और सहमति पत्र दिया जायेगा। 18 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी।
• विनय सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र से दिन में तो बालू उठाव बंद हो गया है लेकिन रात में ये काम जारी है इसपर भी संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
• कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आवाम को इस अभियान में जोड़ना है। इसके लिए सभी को सामने आने की जरूरत है।
• राम जी यादव ने कहा कि उसरी बचाव अभियान भविष्य में भारत के लिए बड़ा अभियान होगा। उसरी को पर्यटन स्थल बनाया जायेगा और ये माहौल पैदा कर देना है।

कोर कमिटी के आलोक मिश्रा, मुकेश चंद्रवंशी, पवन यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सुमित कुमार और सीमा देवी ने कहा कि उसरी को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए सब मिल कर कई प्रतिनिधियों से बात कर के उन्हें इस अभियान में जोड़ेंगे।

आज की बैठक में मुख्य रूप से हाई कोर्ट के वकील एस के रवि भूषण, पतंजलि की ललिता बरनवाल, शालू देवी, राकेश सिंह, तुषार अवि राज, आशीष भदानी, राजन अंसारी, ऋषिकेश मिश्रा, कमल यादव, बबली साहू, टुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS