Monday, June 22, 2026
Monday, June 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट मामले में दो आरोपी...

गिरिडीह : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sdpo

गिरिडीह: फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पपरवाटांड स्थित पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की और गिरफ्तारी की जानकारी दी। 

एसडीपीओ ने बताया कि बीते 9 नवंबर को लगभग 11:30 बजे फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के चतरो शाखा के कर्मचारी जितन साहा बिहार के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत काशजोर गांव से रुपए का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में बेंगाबाद थाना क्षेत्र में खोसोखार के पास दो मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कलेक्शन किए गए 26,360 रुपए, अलावे कंपनी का मोबाइल, सोने का लॉकेट, चांदी का ब्रेसलेट को लूट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बेंगाबाद थाना में धारा 392 भादवि के तहत कांड संख्या 267 / 2022 दर्ज किया गया। जिसके बाद बेंगाबाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई। कांड में कुल चार लोगों के संलिप्त होने की बात सामने आई। पुलिस ने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पहले से जेल में बंद है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में जमुआ थाना क्षेत्र के प्राचीडीह निवासी दीपक कुमार वर्मा और बिहार राज्य के चकाई थाना क्षेत्र के कासजोर निवासी प्रवीण कुमार वर्मा शामिल है। इनके अलावे कांड में शामिल एक आरोपी संदीप कुमार वर्मा को बीते 11 नवंबर को जमुआ थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाशी की जा रही है। 

एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों द्वारा लूटे गए मोबाइल Vivo Y 53S, कांड में प्रयुक्त बाइक तथा दो अन्य मोबाइल(Redmi 9 pro और Realme) की बरामदगी हुई है। प्रेस वार्ता में बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह समेत अन्य जवान मौजूद थे।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS