Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihGiridih News : भाकपा माले ने गिरिडीह में निकाला 'महेंद्र सिंह शहादत...

Giridih News : भाकपा माले ने गिरिडीह में निकाला ‘महेंद्र सिंह शहादत श्रद्धांजलि संकल्प मार्च’, सैकड़ों कार्यकर्ता बगोदर रवाना

Giridih: भाकपा माले ने मंगलवार को गिरिडीह शहर में मार्च निकाला। इस मार्च में माले नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ‘महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो, खेतों में खलिहानों में, जनता के अरमानों में’ तथा ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’, ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ जैसे नारे के साथ महेंद्र सिंह के 19 वें शहादत बरसी पर ‘शहादत श्रद्धांजलि संकल्प मार्च’ निकाला। मार्च माले नेता राजेश यादव के मकतपुर स्थित आवास से निकलकर जिला परिषद, कचहरी, टावर चौक, अंबेडकर चौक, झंडा मैदान होते हुए सर्कस मैदान तक जाकर बगोदर के लिए रवाना हो गया। मार्च के जरिए सैकड़ों कार्यकर्ता बगोदर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

संकल्प मार्च की अगुवाई कर रहे पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह की 19 वीं शहादत बरसी पर हम सभी उन्हें नमन करते हैं और देशव्यापी इस मुश्किल की घड़ी में कॉमरेड महेंद्र सिंह के बताए जनसंघर्ष के रास्ते का अनुसरण कर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

श्री यादव के साथ अगुवाई कर रहे माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने भी महेंद्र सिंह के बताए रास्ते का अनुसरण कर जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया। राजेश सिन्हा ने कहा कि 90% दबे, कुचले,गरीब,दलित,कमजोर लोग हैं। उनको एकत्रित होने की जरूरत है। कहा कि आप तमाम लोगों के लिए सिर्फ माले है, आप अबतक जिस भी पार्टी को वोट देते आए है सब के सब आपका वोट लेकर खुद का विकास किए हैं। समझने की जरूरत है,लाल झंडा के साथ खड़ा रहें। शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के लोग धोखा नहीं दे सकते है।

संकल्प मार्च में मुख्य रूप से मेहताब अली मिर्जा, शिवनंदन यादव, श्याम किशोर हांसदा, मनोज कुमार यादव, सुखदेव गोस्वामी, सलामत अंसारी, शंभू ठाकुर, कमरुद्दीन अंसारी, रामलाल मंडल, रामलाल मुर्मू, फोदार सिंह, प्रदीप यादव, रोहित यादव, महेंद्र साव, शंकर यादव, संजय यादव, बालेश्वर यादव, बिरजू कोल, विष्णु कोल, नरेश मोहली, कुमार सिंह, रंजकिशोर भोगता, अजय कुमार यादव, मुकेश चौड़े, बिनोद कुमार दास, टिपन सिंह, राजेंद्र वर्मा, सुनील राय, बनर्जी तुरी, हीरालाल पंडित, महेश वर्मा, भीखन अंसारी समेत अन्य थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS