Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihGiridih News : ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 3 खिलाड़ी राजस्थान...

Giridih News : ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 3 खिलाड़ी राजस्थान के लिए रवाना

Giridih : 19 से 21 जनवरी को राजस्थान के सवाई माधोपुर इंद्रा स्पोर्ट्स ग्राउंड में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 3 तीन चयनित खिलाड़ी कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो गए।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि राजस्थान के सवाई माधोपुर इंद्रा स्पोर्ट्स ग्राउंड में 19 से 21 जनवरी को होने वाले 39वीं सीनियर और 40वीं जुनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हो रही है जिसमे पूरे भारत के ताइक्वांडो खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। गिरिडीह के तीन खिलाड़ी कृतिका बर्मन, नितिन कुमार और नयन भट्टाचार्या का चयन झारखंड की टीम में हुआ है। तीनों आज कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुए, ये तीनों खिलाड़ी झारखंड की टीम में खेलेंगे।

अमित स्वर्णकार ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं और पहले भी कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रौशन कर चुके हैं। पूरा विश्वास है कि अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत कर गिरिडीह का ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रौशन करेंगे।

वहीं खिलाड़ियों को राजस्थान के लिए रवाना करते हुए गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं और जीत की अग्रिम बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS