Monday, June 22, 2026
Monday, June 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : कुत्तों का आतंक, नगर निगम कर रहा है इलाज

गिरिडीह : कुत्तों का आतंक, नगर निगम कर रहा है इलाज

Giridih nagar nigam

गिरिडीह: शहरी क्षेत्र में कुत्तों ने आतंक मचा रखा। पिछले कुछ महीनों में कई लोगों को शिकार भी बनाया है। इसको देखते हुए नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ा कर नगर निगम ले जा रही है। जहां कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है और श्वान का बंध्याकरण किया जा रहा है। ये सब प्रक्रिया के बाद कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा। 

इस बाबत इस अभियान में शामिल एक कर्मी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुत्तों को पकड़कर नगर निगम ले जाया जा रहा है जहां रेबीज का इंजेक्शन और बंध्याकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2-3 दिन पूर्व से यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कुछ दिनों तक अभियान जारी रहेगा। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS