Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : गोली चलने से सनसनी, एक युवक के पेट में लगी...

गिरिडीह : गोली चलने से सनसनी, एक युवक के पेट में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Goli chali

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला में दो पक्षों में विवाद के बाद बुधवार को गोली चल गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है हालांकि स्पष्ट कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। इस गोलीबारी में एक युवक के जख्मी होने की सूचना है। जख्मी युवक की पहचान मोहम्मद फिरोज के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बाबर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाबर के पेट में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चला रहा है। उसी को लेकर फायरिंग हुई है। कारू नामक शख्स द्वारा गोली चलाए जाने के बाद भी चर्चा में है। लेकिन गोली किसने चलाई इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह दल बाल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS