Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : गौशाला मेला देखने गए युवक की हो गई मौत

गिरिडीह : गौशाला मेला देखने गए युवक की हो गई मौत

Giridih accident

गिरिडीह :  पचंबा थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में गौशाला मेला घूमकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदली गांव के रहने वाले 20 वर्षीय संजय मंराडी के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार संजय मंराडी अपने गांव चंदली से पचंबा गौशाला मेला घूमने गया था। मेला घूमने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पचंबा हाई स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आज पास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पाकर पचंबा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS