Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : जमुआ प्रखंड क्षेत्र में कायस्थ समाज के लोगों ने की...

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड क्षेत्र में कायस्थ समाज के लोगों ने की चित्रगुप्त महाराज की पूजा

Chitrgupt puja jamua

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड के कायस्थ समाज के लोगों ने गुरूवार को श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जगरनाथडीह, बेलकुंडी, लताकी, धुरेता, चितरडीह समेत कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित कर चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलम,दवात, कॉपी की पूजा की ।

जमुआ प्रखंड के जगरनाथडीह में कायस्थ समाज ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की व मनोवांछित कामना की। जगरनाथडीह के लाला टोला में पूरे हर्षोल्लास के साथ चित्रगुप्त पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर कायस्थ परिवार के लोगों ने सुबह से हीं चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना में लगे रहे। साथ हीं इस अवसर पर कायस्थ परिवार ने किसी भी तरह का लिखने-पढ़ने का कार्य नहीं किया,अपनी कलम को बंद रखा।
मान्यता है कि कायस्थ परिवार के लोग अपने को चित्रगुप्त महाराज के वंशज मानते हैं और उसी को लेकर चित्रगुप्त पूजा सभी कायस्थ परिवार मिलकर धूमधाम से मनाते हैं। जगरनाथडीह के लाला टोला में यहां पर समाज के लोगो द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यहां के लोगों ने पूरी आस्था के साथ पूजा संपन्न करवाया। इस अवसर पर लोगों ने कई तरह के कार्यक्रम भी करवाए।
कायस्थ परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की भव्य रूप से पूजा अर्चना करते हुए बताया कि चित्रगुप्त पूजा का काफी महत्व है। भगवान ब्रह्मा के शरीर से उत्पन्न काया चित्रगुप्त नाम से प्रसिद्ध हुआ है जिसे ब्रह्मा ने स्वर्ग एवं नरक में जाने वालों का लेखा-जोखा रखने एवं पाप पुण्य का फैसला करने जैसे कार्य सौंपे थे। इसी क्रम में सौदास नामक राजा ने चित्रगुप्त की पूजा करना प्रारंभ की। 
पूजा को लेकर पूजा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। साथ ही विद्युत सच्जा की गई। आयोजित सह भोज में कायस्थ समाज के लोगों ने सपरिवार पहुंचकर एक साथ भोजन किया और भगवान चित्रगुप्त से सुखी जीवन का आशीर्वाद लिया।
पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालन में चित्रगुप्त पूजा समिति के शुभम दाराद, सुमित दाराद, प्रिंस दाराद, रोहित दाराद, विकास रंजन दाराद, कुणाल कुमार, विनोद शंकर दाराद, दीपक  दाराद , नीरज सहाय, नितिन सिन्हा, विकास सिन्हा, राकेश कुमार, उज्ज्वल दाराद, चंदन कुमार, प्रिन्स कुमार, विकास सिन्हा, जितेंद्र प्रसाद दाराद , विपिन सिन्हा, रिंटू सिन्हा , शंकर प्रसाद , रॉकी, सुशांत, शुभम, रजनीश, रोहित, सूरज इत्यादि की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS