Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, अन्य कई घायल

गिरिडीह: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, अन्य कई घायल

Giridih accident

गिरिडीह : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में मारुति इको वैन और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य कुछ लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की स्तिथि गंभीर है। 

जानकारी के अनुसार इको वैन धनबाद से गिरिडीह के गांडेय की ओर जा रही थी। वहीं ऑटो धनबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 की हालत गंभीर है।
मृतकों में धनबाद के झरिया के रहने वाले भोरा निवासी मुकुंद महतो, अनिता देवी और ऑटो चालक शामिल है।
इधर घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS