Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह: बीजेपी नेत्री प्रो विनीता की ओर से छठ करने वाली महिलाओं...

गिरिडीह: बीजेपी नेत्री प्रो विनीता की ओर से छठ करने वाली महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

Vinita kumari
गिरिडीह:- भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता की अगुवाई में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बक्सिडीह में छठ करने वाली महिलाओं के बीच सूती की साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 6,7,13,17 और 18 की दर्जनों से अधिक निम्न, मध्यमवर्गीय छठ करने वाली महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।
इस बाबत बताया गया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए व्रतिओं को छोटा सा उपहार प्रदान किया गया। इस दौरान साड़ी पाकर छठ व्रती महिलाएं काफी खुश दिखी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी ने देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि निम्न, मध्यवर्गीय महिलाओं के बीच उपहार स्वरूप सूती साड़ी पार्टी के बैनर तले बांटा गया। जनता की समस्याओं का समाधान कर सके और लगातार क्षेत्र में विकास का काम कर लोगों को मदद किया जा सके इसके लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत है।
मौके पर नगर मंत्री ज्योतिष शर्मा, नगर संयोजक समीर दीप महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी ,एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित पासवान, महिला नेत्री रीना शर्मा, रीना मंडल आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS