Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा...

गिरिडीह: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा अधिवेशन धूमधाम से हुआ संपन्न

ग्रामीण डाक संघ बैठक

गिरिडीह: अखिल भारतीय डाक सेवक संघ की ओर से रविवार को एसपी कोठी के पास स्थित  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक उत्तम सिंह के द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सर्किल रांची के प्रमंडलीय सचिव रामेश्वर गोप, प्रमंडलीय अध्यक्ष कमलेश सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के तौर पर वीरेंद्र पांडे, सचिव के पद पर बंसीधर यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर अखिलेश प्रसाद यादव को चुना गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने संघ का आभार व्यक्त किया और अपने दायित्वों के बखूबी निर्वहन की बातें कही। कहा कि अपने अपने पद पर रहते हुए सभी ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सभी को एक सूत्र में बांधते हुए विभाग द्वारा समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियां, मंडलीय एवं प्रमंडलीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्या एवं उसके निदान हेतु उठाए गए आवश्यक कदम, पिछले अधिवेशन के क्रियाकलाप की संपुष्टि आदि पर विचार विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS