Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : सन्त रैदास के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के...

गिरिडीह : सन्त रैदास के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण- सुरेश साव

गिरिडीह : बदडीहा के गपय हरिजन टोला में संत रैदास जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि सन्त रैदास के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित किया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है। विचारों की श्रेष्ठता, समाज के हित की भावना से प्रेरित कार्य तथा सद्व्यवहार जैसे गुण ही मनुष्य को महान बनाने में सहायक होते हैं। ऐसे विचारधारा के धनी संत रैदास को शत शत नमन जिन्होंने समाज को एकसूत्र में बाँध कर चलने के लिए प्रेरित किया। उक्त बातें,    मानते हुए कहा। 
इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा, नागेश्वर दास, गंगाधर दास, मनोज तुरी, मोहन दास, मनोज जोशी, नकुल तुरी, जीतन दास, लालमुनि दास, रवि मंडल, उमेश मंडल, पप्पू राय सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS