Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: कुरहोबिन्दो में बढई-विश्वकर्मा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

गिरिडीह: कुरहोबिन्दो में बढई-विश्वकर्मा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

बढ़ई विश्वकर्मा समाज

गिरिडीह : कुरहोबिन्दो मैदान में रविवार को बढई विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। यहां गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, उपाध्यक्ष वकील विश्वकर्मा और सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रकम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष वकील विश्वकर्मा ने किया।

सम्मलेन में समाज की बेहतरी के लिए आठ सूत्री मांग पत्र बनाया गया। सम्मेलन में आठ सूत्री मांग की पूर्ति के लिए दृढ़ संकल्पित होकर लड़ने की बात की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मैं विश्वकर्मा समाज के अपने हक और अधिकार पाने के लिए लिए जाने वाले सकारात्मक प्रयास में साथ हूं। आठ सूत्री मांग पत्र को झारखण्ड के मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। 

प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हए आठ सूत्री मांगपत्र के बारे में विस्तार से बताया।

जिला सचिव देवकी राणा ने लोगों से फरवरी माह में रांची में होने वाले महासम्मेलन में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिनोद राणा प्रदेश महासचिव देवनाथ राना,सजंय राणा,प्रदेश के प्रधान महासचिव सन्तन राणा संयुक्त सचिव राधेश्याम राणा,दिनेश राणा,बेरहबाद की मुखिया सोनी देवी,देवरी की जीप सदस्य संजू देवी,प्रखण्ड अध्यक्ष प्यारी राणा एवं संचालन रवि राणा ने किया। 

स्वागत समिति में राजदेव राणा,राजेन्द्र राणा,अजित कुमार शर्मा,बजरंग लाल राणा, दिनेश राणा,अंशु कुमारी,श्वेता कुमारी,सुरेंद्र विश्वकर्मा, गौतम सागर राणा,परवीन राणा, चंद्रिका राणा, किशोर राणा, बासुदेव राणा,जागेश्वर राणा सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS