Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: डीसी ने विभिन्न दुर्गा पंडालों सहित पोबी पंच मंदिर का किया...

गिरिडीह: डीसी ने विभिन्न दुर्गा पंडालों सहित पोबी पंच मंदिर का किया अवलोकन

DC giridih

गिरिडीह : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी व एकीकृत बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय सदानंद प्रसाद की जन्मभूमि ग्राम पंचायत पोबी पहुंचे और प्राचीन पंचमंदिर परिसर में कृत्रिम पंडाल में माता दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन व प्राचीन पंचमंदिर का अवलोकन किया।

गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा की जमुआ प्रखंड का पोबी ऐतिहासिक ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन पंच मंदिर वास्तुकला का जीवंत नमूना धरोहर है जिसका संरक्षण, सौंदर्यीकरण जरूरी है। जमुआ प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का शांति ,व्यवस्था का अवलोकन के दौरान उपायुक्त वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय झारखंड सरकार के अवर सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के पोबी स्थित गृह निवास में शिष्टाचार मुलाकात कर व पंच मंदिर का अवलोकन कर काफी अभिभूत हुए। इस दौरान उनके साथ खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। 
अवर सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारी जन्म भूमि पोबी के सैकड़ों लोग प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी सेवा प्रशासनिक,राजनैतिक सहित अन्य स्तर पर लोहा मनवा रहे है। 
मौके पर एन डी सी सुदेश कुमार,जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, चकाई प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर प्रसाद भी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS