Tuesday, June 23, 2026
Tuesday, June 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : रंजीत साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद गिरफ्तार, मोकीम पहले...

गिरिडीह : रंजीत साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद गिरफ्तार, मोकीम पहले जा चुका है जेल

रंजीत साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद गिरफ्तार

गिरिडीहः चर्चित रंजीत साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी मो. जावेद को गिरिडीह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर सामने आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार को पुलिस जावेद को मीडिया के सामने लाएगी। हालांकि गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रंजीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद कांड को अंजाम देने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

आपको बता दें कि रंजित ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करता था। 17 दिसंबर 2020 को रंजीत की हत्या उसके दोस्तों ने ही पत्थर से कूच कर निर्मम तरीके से कर दी थी। गुजियाडीह स्थित खंडहरनुमा हवेली (भूत बंगला) से रंजीत का शव बरामद किया गया था। रंजीत के पिता द्वारा मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना से लोग काफी आक्रोश में थे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव लगातार बनाया जा रहा था।

पुलिस ने कांड में शामिल मोकीम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मोकिम ने ही हत्या करने के सारे राज पुलिस के समक्ष उगले थे। लेकिन मुख्य आरोपी जावेद फरार चल रहा था। जावेद के घर कुर्की जब्ती भी की गई थी। अब जावेद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS