Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : याद किए गए कॉमरेड महेंद्र सिंह, शहादत दिवस पर किया...

गिरिडीह : याद किए गए कॉमरेड महेंद्र सिंह, शहादत दिवस पर किया गया श्रद्धांजलि मार्च

Mahendra Singh shahadat diwas

गिरिडीह : कॉमरेड महेंद्र सिंह के 19वें शहादत दिवस पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बगोदर प्रस्थान करने के पूर्व गिरिडीह शहर में श्रद्धांजलि मार्च निकालकर उन्हें याद किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि मार्च की अगुवाई पार्टी नेता राजेश यादव तथा राजेश सिन्हा के अलावे प्रीति भास्कर, मेहताब अली मिर्जा, शिवनंदन यादव, उज्जवल साव आदि कर रहे थे। 

श्रद्धांजलि मार्च मकतपुर स्थित माले नेता राजेश यादव के आवास से शुरू होकर गिरिडीह शहर के मुख्य मार्ग जिला परिषद मोड़, कचहरी, टावर चौक, अंबेडकर चौक होते हुए सर्कस मैदान तक जाकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कॉमरेड महेंद्र सिंह को लाल सलाम, कॉमरेड महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो, खेतों में खलिहान में- जनता के अरमानों में, मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करो जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे।

मौके पर अपने संबोधन में पार्टी नेता श्री यादव ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस हम ऐसे समय मना रहे हैं जब पूरा देश मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह कराह रहा है। झारखंड राज्य में भी नई सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं कर लोगों को और खासकर युवाओं को निराश किया है। इसलिए इस शहादत दिवस हमें जनता के सवालों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लेना है। 

वहीं अपने संबोधन में गिरिडीह विधानसभा नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि महेंद्र सिंह एक नाम नहीं विचार थे। उनके विचारों को हमें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने जन राजनीति का जो हथियार हमें दिया है, उसके बूते हम जनता की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में बड़ी तादाद में माले समर्थक महिला-पुरुषों ने झंडा बैनर के साथ भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS