Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : 28000 पुस्तकें, 320 छात्र-छात्राएं नामांकित.... डीसी ने किया गिरिडीह लाइब्रेरी...

गिरिडीह : 28000 पुस्तकें, 320 छात्र-छात्राएं नामांकित…. डीसी ने किया गिरिडीह लाइब्रेरी का भ्रमण

गिरिडीह पुस्तकालय

गिरिडीह : गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को बड़ा चौक स्थित केंद्रीय पुस्तकालय गिरिडीह का भ्रमण किया। इस दौरान पुस्तकालय के कर्मी ने उपायुक्त को बताया कि पुस्तकालय में लगभग 28000 पुस्तकें हैं। इस पुस्तकालय में लगभग 320 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और लगभग 125 लोग प्रतिदिन पुस्तकालय अध्ययन करने आते हैं। 

पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं ने बताया की पुस्तकालय काफी लाभदायक है लेकिन यहां पर कुछ और अच्छी पुस्तकों की आवश्यकता है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इससे संबंधित पुस्तकों की भी आवश्यकता है।

छात्र-छात्राओं ने बताया की वर्तमान में पुस्तकालय का समय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है । इसे सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक करने की जरूरत है। छात्र-छात्राओं ने रविवार को भी पुस्तकालय को खुला रखे जाने की मांग की।

छात्र-छात्राओं ने बताया की पुस्तकालय में बिजली, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था है लेकिन इसमें और सुधार की आवश्यकता है तथा शौचालय के लिए बड़ी पानी टंकी की आवश्यकता है।

बातों को सुनकर उपायुक्त ने कहा कि जो भी समस्याएं बताई गई हैं उनका समाधान किया जाएगा।

मौके पर उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता , लाइब्रेरी के कर्मी तथा  छात्र-छात्राऐं उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS