Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: अमिताभ चौधरी की आकस्मिक मौत से खेल जगत को भारी क्षति-पूर्व...

गिरिडीह: अमिताभ चौधरी की आकस्मिक मौत से खेल जगत को भारी क्षति-पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा

अमिताभ चौधरी का निधन

गिरिडीह: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया। माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी सह पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा नें कहा कि खेल जगत अमिताभ चौधरी की आकस्मिक मौत से काफी नुकसान हुआ है। बहुत कम समय में अमिताभ चौधरी में बड़े बड़े मुकान हासिल किए थे। अमिताभ चौधरी पूर्व में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष थे। आई पी एस अधिकारी थे , झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष थे। भारत क्रिकेट कंट्रोल के पूर्व उपाध्यक्ष थे। सचिव अमिताभ चौधरी के प्रयास से जेएससीए स्टेडियम की सौगात झारखंड को मिली थी तथा क्रिकेट के माध्यम से झारखंड की एक अलग पहचान देश/विदेश में बनी है। उनका आकस्मिक निधन हो जाना खेल जगत के लिए बहुत बड़ी हानि है।

श्री सिन्हा नें कहा कि उनके साथ दो बार बैठने का मौका मिला। सटीक और जल्द डिसीजन के लिए मशहूर थे हालाँकि खेल जगत से संपर्क टूटने से श्री सिन्हा से संपर्क नहीं रहा किन्तु बातचीत लगतार होती थी। उनके परिवार और शुभचिंतक को दुख के इस घड़ी में ताकत मिले इसकी कामना करता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS