Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : जिले के 350 ग्राम में अब भी सड़क नहीं, झंडा...

गिरिडीह : जिले के 350 ग्राम में अब भी सड़क नहीं, झंडा मैदान में देंगे धरना – माले

गांवों में नहीं है सड़क

गिरिडीह : आगामी 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बगोदर विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में झंडा मैदान में धरना दिया जाएगा। जिसमें जिले भर से नेतागण आएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि विधायक विनोद सिंह ने बताया कि जिले भर में 350 ग्राम का लिस्ट है , जहां सड़क बनाने का फण्ड नहीं है। सड़क बनाने के लिए विशेष पैकेज की आवश्यकता है। सरकार लगतार टाल रही है। इसी को लेकर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। अगर ध्यान नहीं दिया गया तो बाद में उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

राजेश सिन्हा ने कहा कि इस बात की जानकारी बाकी प्रतिनिधियों को शायद नहीं है और है भी तो वो मुद्दे से दूर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS