Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर पूर्वी एवं मध्य मंडल में...

गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर पूर्वी एवं मध्य मंडल में कंबल वितरण

Kambal vitran

गिरिडीह : झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 65वाँ जन्मदिवस पूरे झारखण्ड में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। 

गिरिडीह पूर्वी मंडल के पिपराटांड में मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रदीप राय के संचालन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बिनोद राम के नेतृत्व में स्थानीय गरीब व असहाय, वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। 
वहीं गिरिडीह मध्य मंडल के बनियाडीह स्थित गाँधी नगर में भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा सैकड़ों वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध असहाय पुरुष और महिलाओं ने बाबूलाल मरांडी को जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल, नागेश्वर दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, हीरालाल राम, दिनेश राम, नरेश भोक्ता, राजेश राम, विजय राम, संतोष पंडित, संजय तुरी, छबीला देवी, रूपनारायण राम, विजय राम, चन्दो दास, बच्चू राम, दिलीप हाडी, रवि कुमार, रिंकू रजक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS