Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : सशक्त महिला संस्थान द्वारा स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में सावन मिलन...

गिरिडीह : सशक्त महिला संस्थान द्वारा स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में सावन मिलन महोत्सव का आयोजन

स्नहदीप वृद्धा आश्रम गिरिडीह

गिरिडीह : सशक्त महिला संस्थान गिरिडीह की सदस्यों द्वारा बस स्टैंड के समीप स्तिथ स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में सावन मिलन महोत्सव कार्यक्रम किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धा आश्रम में रह रहे बेसहारा एवं बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ सुख-दुःख बांटने का प्रयास करना है। उन्हें कुछ पल खुशियां देने का प्रयास करना है।कहा गया कि सावन माह को पवित्र महीना माना गया है।यह भगवान शिव का महीना है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना दान-पूर्ण करना आदि को शुभ माना जाता है। माता-पिता धरती के भगवान होते है। वे बेटा-बेटी अभाग्यशाली है जो अपने माता-पिता को वृद्धा आश्रम में जाने को मजबूर कर देते हैं या छोड़ देते हैं। मानव में ईश्वर व्याप्त होते हैं अर्थात मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है। और बृद्ध जनों का सेवा ही पूजा अर्चना है। 

सावन के महीने में लोग अलग-अलग कार्यक्रम कर जहां खुशियां मनाते हैं। वहीं आज संस्थान की बहनों द्वारा वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पुरुषों के साथ सावन महोत्सव मनाया गया। सभी को साड़ी चूड़ी बिंदी मेहंदी आदि से सम्मानित कर अंग वस्त्र व धोती साथ ही नाश्ता और फल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में सशक्त महिला संस्थान के सचिव पुष्पा शक्ति अध्यक्ष नीतू सोला सह सचिव ललिता वर्णवाल कोषाध्यक्ष सपना राय उपाध्यक्ष सीमा देवी सह कोषाध्यक्ष शिल्पा देवी रेखा सिन्हा संयोजक बेबी देवी सलाहकार अधिवक्ता प्रीति सिन्हा, अधिवक्ता सुनीता शर्मा सीमा लाल, उषा चौरसिया, उमा बर्मा महिला कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर आरती वर्मा मधु सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा।

मौके पर वृद्धा आश्रम की आरती सिंह, सरो देवी, फुलवा देवी, गीता देवी, रामरति देवी, शारदा देवी, भकुर दास, कुंती देवी आदि काफी सख्यां में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS