Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गिरिडीह जिला से शिक्षक संजीव कुमार...

गिरिडीह: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गिरिडीह जिला से शिक्षक संजीव कुमार की अनुशंसा

शिक्षक संजीव कुमार गिरिडीह

गिरिडीह : उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह, गिरिडीह के सहायक शिक्षक संजीव कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गिरिडीह जिला से शिक्षक संजीव कुमार की अनुशंसा की गई है।

बता दें कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के विशेष योगदान के फलस्वरूप उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गिरिडीह जिला की चयन समिति (जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर , राज्य पर्यवेक्षक जागो चौधरी अवर सचिव स्कूली शिक्षा एवम् साक्षरता विभाग , उपायुक्त गिरिडीह) द्वारा नामित शिक्षाविद् प्राचार्य डा. अनुज कुमार आर. के. महिला कॉलेज गिरिडीह ने गिरिडीह जिला से तीन शिक्षकों की अनुशंसा राज्य को समर्पित की है। इनमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह, गिरिडीह के सहायक शिक्षक संजीव कुमार को जिला से प्रथम स्थान पर रखा गया है।

शिक्षक संजीव कुमार अपने नृत्य, गीत एवम् अभिनय क्षमता से अनुकूल वातावरण तैयार कर आनंददायी शिक्षा के विशेष योगदान के लिए झारखण्ड में चर्चित रहें हैं। इसके पूर्व वर्ष 2018 एवम् वर्ष 2021 में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जिला स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की अनुशंसा की गई थी। कोरोना काल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने फलस्वरूप स्कूली शिक्षा एवम् साक्षरता विभाग द्वारा जिला स्तर पर पिछले साल सम्मानित किया गया था।

इनकी अनुशंसा किए जाने से विद्यालय परिवार के साथ जिला के सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है और इन्हें शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS