Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : चरघरा में चल रहा है कांवरिया निशुल्क सेवा समिति, पढ़िए...

गिरिडीह : चरघरा में चल रहा है कांवरिया निशुल्क सेवा समिति, पढ़िए पूरी खबर

चरघरा, जमुआ

गिरिडीह : जमुआ के चरघरा में प्रदीप पांडेय स्थानीय लोगों की मदद से कांवरिया निशुल्क सेवा समिति चला रहे हैं। तमाम ग्राम वासियों के सहयोग से कांवरियों की सेवा यहां श्रद्धा पूर्वक की जा रही है। चरघरा , जमुआ से गिरिडीह जाने वाली मुख्य मार्ग में अवस्थित है। मुख्य मार्ग रहने के कारण इस जगह से गुमला, रांची, दुमका, पलामू, पश्चिम बंगाल सहित अन्य जगहों के कांवरियों की टोली यहां रुक रही है। बोलबम यात्रियों के भोजन, पानी के अलावा मेडिसिन आदि की व्यवस्था भी शिविर में की गई है। बताया गया कि अशोक बरनवाल, विनोद अग्रवाल, निवास पांडेय, अरविंद यादव, शंभू राय, सनोज यादव, संदीप यादव सहित अन्य लोगों के सहयोग से कांवरियों की सेवा यहां की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS