Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : आरवाईए की बैठक संपन्न, गांव यात्रा की सफलता के लिए...

गिरिडीह : आरवाईए की बैठक संपन्न, गांव यात्रा की सफलता के लिए चलाया गया सदस्यता अभियान

आरवाईए की गांव यात्रा

गिरिडीह : आरवाईए की बैठक गिरिडीह के सिकदारडीह पंचायत में नासिर शेख के नेतृत्व में की गई। बैठक में अग्निपथ भर्ती योजना वापस लेने की मांग, देश की आज़ादी, संविधान, लोकतंत्र व भाईचारगी के खिलाफ नफरत का विरोध किया गया। वहीं सम्मानजनक रोजगार के लिए देशव्यापी ‘गांव यात्रा’ अभियान को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाई गई।

गौरतलब है कि आरवाईए का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 10-11 सितंबर को झारखंड के नीलांबर-पीताम्बर नगर,डाल्टेनगंज में होना है। इसी क्रम में आरवाईए देशव्यापी ‘गाँव यात्रा’ अभियान चला रहा है। इस ‘गांव यात्रा’ अभियान के तहत सिकदारडीह पंचायत के युवा सदस्यों को आज आरवाईए से जोड़ा गया।

मौके पर मुख्य रूप से आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष अखिलेश राज, जिला सचिव अशोक मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष प्रीति भास्कर, मनीष कुमार वर्मा,दीपक वर्मा,उमेश वर्मा, नौशाद शेख ,शुभम अंसारी मोहम्मद आफताब, नसीब मिर्जा मोहन राय, विशाल राय सब्बीर मिर्जा,कलंदर खान,नय्यर आलम ,इसरार आलम,नॉसाद शेख, सुभान अंसारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS