Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : सीएम ने किया गिरिडीह में रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना का...

गिरिडीह : सीएम ने किया गिरिडीह में रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास

गिरिडीह में पावर प्लांट परियोजना का शिलान्यास

गिरिडीह : गिरिडीह सोलर सिटी योजनान्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास मंगलवार को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया।

नगर भवन गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिरिडीह विधायक से ऑनलाइन वार्ता की एवं इस योजना का लाभ बताते हुए पूरे गिरिडीह जिला- वासी एवं जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी।

गिरिडीह विधायक ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री एवं झारखण्ड सरकार को सोलर सिटी हेतु पूरे गिरिडीह जिला की तरफ से धन्यवाद दिया।

नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह विधायक ने कहा कि यह योजना गिरिडीह जिला के लिए काफी लाभदायक होगी। गिरिडीह को जो सौगात मिली है उससे गिरिडीह Clean Giridih बनेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि गिरिडीह जिला को सोलर सिटी की सौगात मिली है इससे हम सब काफी उत्साहित है। शहरी उपभोक्ता इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम को 20 सूत्री अध्यक्ष जिला परिषद एवं उप – महापौर ने भी संबोधित किया तथा आगत अतिथियों का स्वागत उप नगर अयुक्त ने किया।

कार्यक्रम के एवज में कार्यापालक अभियंता (Jreda) ने बताया की झारखण्ड राज्य के गिरिडीह शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है, जिसमें सभी घरेलु विद्युत उपभोक्ता विद्युत संबंधी आवश्कता यथा लाइटिंग एवं पानी आपूर्ति हेतु वाटर पम्प में खपत होने वाली बिजली को अपने घर ऊपर छत पर सोलर पावर प्लांट झारखण्ड सरकार के सहायता से अधिष्ठापित कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS