Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : क्षत्रिय कल्याण समाज गिरिडीह जिला इकाई की बैठक संपन्न, संगठन...

गिरिडीह : क्षत्रिय कल्याण समाज गिरिडीह जिला इकाई की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

क्षत्रिय कल्याण समाज गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक

गिरिडीह : क्षत्रिय कल्याण समाज गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक रविवार को जीडी जालान धर्मशाला, मकतपुर में जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के विभिन्न पंचायतों से क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और सुचारू रूप से चलाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही संगठन को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए स्थाई कोच संगठन के निर्माण पर भी चर्चा हुई।

इस बाबत जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि क्षत्रिय कल्याण समाज संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए गांव-गांव घूमकर जिला संगठन को विस्तार किया जाएगा। कुछ दिनों में ही एक विशाल जनसभा का आयोजन संगठन की ओर से झंडा मैदान से किया जाएगा। जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अपूर्व सिंह, अशोक सिंह, भोला सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS