Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग जमुआ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,...

गिरिडीह : इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग जमुआ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, सभी 1st डिवीजन से पास

गिरिडीह : जमुआ देवघर रोड स्तिथ इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग जमुआ के छात्र/ छात्राओं ने झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2022 में पूर्व की भांति इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया। इस शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में विद्यालय से कुल 59 छात्र/छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा में भाग लिया था और सभी छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार बेहद खुश है। विद्यालय प्रबंधक निदेशक सुबोध कुमार कुशवाहा, निदेशक टिंकू विश्वकर्मा, प्राचार्य संजय कुमार, उप प्राचार्य रंजीत कुमार वर्मा ने बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा बच्चों की मेहनत को सराहा और सफल छात्र /छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।


बताया गया कि 59 विद्यार्थियों में से 29 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया। जिसमें कोमल कुमारी 94.80% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। मेहर प्रवीण 94.60% के साथ द्वितीय स्थान तथा ऋषिकेश कुमार और सौरभ कुमार 94.4 0% के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

शेष विद्यार्थी सूर्यांश लोहानी 94.20%, दिलकश रजा 94.2 0%, सिद्धि सिन्हा 94%, शिवांश सेठ 93.40%, काजल कुमारी 93.60%, दीपक कुमार वर्मा 93.40%, सोनू विश्वकर्मा 93%, रितिक आर्यन 93%, सागर कुमार वर्मा 93%, चंदन कुमार वर्मा 93%, अक्सा जानी 92%, साक्षी कुमारी 92%, अजरा जानी 92%, सानिया प्रवीण 91%, आकाश कुमार 91%,अभिषेक भादानी 91%,आशीष कुमार 90%, श्याम सुंदर वर्मा 90%, नाजिया परवीन 90%, महेश वर्मा 90%, अभिषेक कुमार राय 90%, प्रवीण कुमार राय 90%, धीरज कुमार वर्मा 90% तथा आनंद कुमार वर्मा 90% एवं शेष 30 छात्र छात्राओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS