Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती और योगासना स्पोर्ट्स संघ...

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती और योगासना स्पोर्ट्स संघ द्वारा सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को क्रीड़ा भारती गिरिडीह एवं योगासना स्पोर्ट्स संघ ने संयुक्त रूप से न्यू बरगंडा स्तिथ सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में योग दिवस के सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गिरिडीह के विभिन्न विद्यालयों, खेल संगठनों एवं आम नागरिक लगभग तीन सौ की संख्या में शामिल हुए और योगा अभ्यास कर योग की बारीकियों को सीखा।

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस कार्यक्रम में आए सभी विद्यालय एवं खेल संघों के बच्चे बच्चियों को क्रीड़ा भारती के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने जानकारी दी कि योग अब खेल के रूप में भी शामिल हो गया है और बच्चे इसे खेल और सीख कर सरकारी नौकरियों में भी प्राथमिकता ले सकते हैं।

कार्यक्रम के बाद क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रांगण में कार्यक्रम करने की अनुमति देने एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संघों से आए सभी खिलाड़ियों एवं संगठन के अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन, संरक्षक विजय सिंह, अनिल मिश्रा, अध्यक्ष राजेन्द्र तर्वे, उपाध्यक्ष राजवंश सिंह, जिला मंत्री अमित स्वर्णकार, सह-मंत्री प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, सक्षम महिला निर्भय, महिला प्रमुख तनुजा सहाय, सह प्रमुख संगीता सिन्हा, जिला खेल सह-प्रमुख मनोवर आलम, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आनंद, दयानंद जायसवाल, रोहित कुमार राय, आकाश कुमार स्वर्णकार, योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, सह-सचिव चंद्रगुप्त शर्मा, शिव शर्मा, मानसी कुमारी का अहम सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS