Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : जमुआ प्रखंड के नवनिर्वाचितों का शपथ ग्रहण संपन्न, जानिए किस...

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के नवनिर्वाचितों का शपथ ग्रहण संपन्न, जानिए किस पंचायत से कौन बने उपमुखिया

गिरिडीह : नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण व उप मुखिया चुनाव को लेकर जमुआ प्रखंड के नावाडीह, हरला,पोबी, चकमन्जो, खरगडीहा, बदडीहा 2 पंचायत सचिवालय में सोमवार को कार्यक्रम किया गया। इन जगहों पर मुखिया के बाद वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन्हें पंचायत निर्वाची पदाधिकारी द्वारिका बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने शपथ दिलवाई। इनके निर्देशन में ही उप मुखिया के लिए नामांकन पत्र भरा गया और विधिवत चुनाव कराया गया। इस दौरान नावाडीह पंचायत से अपर्णा कुमारी, हरला पंचायत से ललिता देवी, पोबी पंचायत से आशा देवी, चकमन्जो पंचायत खुशबू बीबी, खरगडीहा पंचायत से सरफराज अहमद, बदडीहा 2 पंचायत से डॉली कुमारी उप मुखिया निर्वाचित हुईं। इन सभी का शपथ ग्रहण करवाया गया। वहीं पोबी पंचायत ग्राम शानडीह 16 नम्बर से वार्ड सदस्य आशा देवी को निर्विरोध पोबी पंचायत का उप मुखिया चुना गया।

चुनाव में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जमुना हजाम,अंचल निरक्षक लवकेश सिंह,राजस्व उप निरीक्षक दीपक अग्रवाल,प्रखंड सहायक मो शाहिद ,अंचल कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर प्रज्ञा केंद्र वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय, मो शाहिद अंसारी, लखन दास, बबलु राम, गोपाल कृष्ण पाण्डेय, पीएसएस दिलीप राम, पंचायत सेवक सत्यनारायण यादव, रोजगार सेवक वंशीधर पाठक, शंकर यादव, केदार यादव, दिलीप पासवान, बासुदेव यादव सहित वार्ड सदस्य, ग्रामीण आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS