Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : सरिया में जर्जर बिजली का तार दे रहा है हादसे...

गिरिडीह : सरिया में जर्जर बिजली का तार दे रहा है हादसे को निमंत्रण

प्रतीकात्मक तस्वीर source -Google

गिरिडीह : सरिया बाजार के लगभग सभी इलाकों में 440 एवं 11 हजार वोल्ट बिजली के पुराने एवं जर्जर तारों को हटाकर कवर तार लगा दिया गया है। लेकिन एफसीआई रोड एवं कांगड़ी स्कूल रोड इलाके में कवर तार नहीं लगाया गया है। जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए दो निजी कम्पनी की ठेकेदारी थी। संभवतः ठेकेदार ने अपनी कागजी प्रक्रिया में इसे पूरा दिखाया होगा या विभाग की लापरवाही से ये इलाका छूट गया। मामला चाहे जो भी हो इन दोनों सड़कों पर नंगा तार जानलेवा बनते जा रहा है। जर्जर होने के कारण तार कभी भी टूट कर गिर सकता हैं। जिससे जान माल का नुकसान होगा। बावजूद विभाग को इससे कोई मतलब नहीं है।

जानकारी के अनुसार जल्द ही इन स्थानों पर नए तार व पोल नहीं लगाए गए तो आक्रोशित लोग आंदोलन करेंगे।

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS