Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : अच्छी खबर, सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने किया ब्लड...

गिरिडीह : अच्छी खबर, सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने किया ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन

ऑनलाइन संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री

गिरिडीह : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने गिरिडीह सदर अस्पताल में बने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। गिरिडीह जिला के अलावा पलामु, दुमका, पूर्वी सिंहभूम एंव राँची जिला में भी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर रांची स्थित कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, परियोजना के निर्देशक एड्स नियंत्रण सोसाईटी तथा अन्य संबंधित पदधिकारी उपस्थित थे। 

सदर अस्पताल में मौजूद गणमान्य

सदर अस्पताल गिरिडीह स्थित कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप महापैर प्रकाश राम, उप विकास आयुक्त शशि भूषण, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा विभिन्न रक्त दाता समूह के लोग उपस्थित थे।

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के बाद उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्यमंत्री, मंत्री तथा अधिकारी गणों को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लिए पुरे गिरिडीह जिला के तरफ से धन्यावाद दिया। गिरिडीह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोग ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट से काफी लाभ होगें । इसमें ब्लड के विभिन्न कंपोनेंट जैसे प्लाजमा, प्लेटलेट, रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल को अलग अलग किया जा सकेगा। इससे रक्त का संग्रह भी अधिक समय के लिए हो सकेगा। पुरा खून मात्र छः सप्ताह ही ठीक रहता है लेकिन अलग किया हुआ खून एक वर्ष तक प्रयोग में लाया जा सकता है। उपायुक्त के द्वारा लोगो से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की गई।उपायुक्त के द्वारा सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद भी दिया गया। उपायुक्त ने बताया की बगोदर में जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट भी बनाया जाएगा। समाहरणालय एंव अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप महापौर ने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि अनेक गर्भवती महिलाओं, थैलीसीमिया से पीड़ित व्यक्ति एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए काफी मात्रा में खून की आवश्यकता होती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन से ब्लड से प्लाज्मा, प्लेटलेट, आरबीसी आदि को अलग अलग किया जा सकेगा एवं जिसे जिस कंपोनेंट की आवश्यकता होगी उसे वही दिया जायगा।

कार्यक्रम में गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को भी रक्तदान के लिए उन्हें प्रमाण पत्र एंव मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा रोटरी क्लब, मारवाडी युवा मंच, श्रेय क्लब, गोबर्धन लाल नर्सिंग होम, सदर अस्पताल, कबीर ज्ञान मंदिर समेत 49 रक्तदाताओं / संस्थाओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदाताओं को सम्मानित करते उपायुक्त
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS