Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : पचंबा में दो पक्षों के बीच झड़प, हुई पत्थरबाजी, माहौल...

गिरिडीह : पचंबा में दो पक्षों के बीच झड़प, हुई पत्थरबाजी, माहौल तनावपूर्ण

पत्थरबाजी के बाद घटनास्थल पर मौजूद पत्थर

गिरिडीह : उपनगरी पचंबा थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी की बात भी सामने आ रही है। पथराव होने से इलाके में तनाव बढ़ गया है। हालांकि दोनों समुदायों में झड़प किस बात को लेकर हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पर्याप्त संख्या में पुलिस इलाके में मौजूद है।

कुछ लोगों के अनुसार घटना में कई लोगों को चोटें आई है वहीं कुछ लोगों के अनुसार एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आ रही है। लेकिन उसे इलाज के लिए किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

जानकारी के अनुसार पचंबा के हटिया रोड में एक जूता दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पत्थरबाजी हुई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचंबा पुलिस हटिया रोड पहुंची और पत्थरबाजी में शामिल लोगों को खदेड़ा। मौके पर एएसपी हारिश बिन जमा, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह भी काफी संख्या में पुलिस जवान के साथ पहुंचे और स्तिथि को नियंत्रित किया। स्तिथि फिलहाल नियंत्रण में है।

बता दें कि पचम्बा हटिया रोड में बीते 22 अप्रैल को भी दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान आपसी सौहार्द भरे माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हुई थी। पत्थरबाजी भी की गई थी लेकिन पुलिस ने मामले को नियंत्रित कर लिया था।

एसडीपीओ व अन्य जवान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS