Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरीडीह : गिरिडीह के अभिषेक कुमार ने राज्यस्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में...

गिरीडीह : गिरिडीह के अभिषेक कुमार ने राज्यस्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

गिरिडीह : जमशेदपुर में चल रहे राज्यस्तरीय सीनियर वुशू (कुंफु) प्रतियोगिता में गिरीडीह के अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीत कर गिरीडीह का नाम रौशन किया है। अभिषेक मोतीलेदा के रहने वाले नागेश्वर राय के पुत्र हैं।

गिरीडीह वुशु संघ के उपाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने बताया कि 28 और 29 मई को जमशेदपुर में सीनियर राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें गिरीडीह के दो खिलाड़ी अभिषेक कुमार और राकेश कुमार, कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ भाग लेने जमशेदपुर गए थे। आज दूसरे दिन अभिषेक कुमार कास्य पदक जीतने में कामयाब रहे। अभिषेक की इस सफलता से गिरीडीह के सभी वुशु खिलड़ियों में खुशी का माहौल है।

जिला अध्यक्ष संदीप डंगायच ने कहा कि गिरीडीह में वुशु संघ का गठन अभी कुछ दिन पहले ही हुआ है और ये खेल गिरीडीह में एक दम नया है। इसके बावजूद पहली बार गिरीडीह की टीम ने सीनियर राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लिया और खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब भी रहे। इन खिलाड़ियो को गिरीडीह वापस आने पर जिला संघ के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मनित किया जाएगा और अब इन खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण मिले इसके लिया गिरीडीह में एक कोचिंग कैम्प और जून महीने में एक इंटर डिस्ट्रिक्ट वुशु प्रतियोगिता कराने की योजना है।

खिलड़ियों की इस उपलब्धि पर गिरीडीह जिला वुशु संघ के संरक्षक मुकेश जालान, अनिल मिश्रा, राजेंद्र तर्वे , अध्यक्ष संदीप दंगाइच, उपाध्यक्ष एसके पटनायक, संतोष खत्री, अमित स्वर्णकार, सचिव अकाश कुमार स्वर्णकार, सह-सचिव रोहित कुमार राय ,शशिकांत विश्वकर्मा कोषाध्यक्षा अनिता कुमारी ओझा, कार्यकारिणी सदस्य ज्योति कुमार ,भोला कुमार, अविनाश कुमार, प्रतीक सिंह ,कुमार सुकेश ने विजेता अभिषेक कुमार और कोच आकाश कुमार स्वर्णकार को शुभकामनाएं दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS