Monday, June 22, 2026
Monday, June 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : माले की महिला विंग की बैठक संपन्न, निगम चुनाव में...

गिरिडीह : माले की महिला विंग की बैठक संपन्न, निगम चुनाव में माले से होंगे 18 पुरुष और 18 महिला उम्मीदवार

माले की महिला संगठन
गिरिडीह : पचम्बा वार्ड नंबर 3 स्तिथ कोइरीटोला में माले की महिला विंग एपवा की बैठक गुरूवार की दोपहर की गई। बैठक की अगुवाई ऐपवा नेत्री सह माले नेत्री प्रिती भाष्कर कर रही थी। वहीं बैठक में माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा भी मौजूद थे।
बैठक के दौरान माले नेत्री प्रीति भाष्कर ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा में कई राजनीतिक पार्टी महिलाओ का विंग बनाए हुए हैं किन्तु उनके हक अधिकार की बात कोई नहीं करता है।
ऐपवा संगठन महिलाओ की समस्या को जनमुद्दा बनाकर बड़ी तेजी से गिरिडीह के लुटेरे अफसर व लुटेरे प्रतिनिधि से सवाल करेगी।इन्होंने गिरिडीह की सभी महिलाओं से जल्द से जल्द माले की महिला विंग एपवा को जॉइन करने की अपील की।
गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि 36 वार्ड में जल्द ही नगर निगम का चुनाव होने वाला है जिसमें 18 महिला नेत्री और 18 पुरुष को नगरनिगम में लड़ाया जाएगा। उसी की तैयारी है। पूरे विधानसभा में संगठन बनाने की प्रक्रिया तेज हो रही है। जो जनता का निस्वार्थ कार्य करना चाहते है,आगे बढ़कर साथ चले।
माले नेता निशान्त भाष्कर ने कहा कि पूरे परसाटांड़ पंचायत में 500 महिलाओ और पुरुषों का संगठन होगा।
बैठक के दौरान एडहॉक कमिटी भी बनाई गई है। जिसका अध्यक्ष पम्पी वर्मा को बनाया गया है। 
मौके पर संजू देवी,लक्ष्मी शर्मा,किरण देवी,रूबी देवी,नीरू देवी,माधुरी देवी,बसंती देवी अनिता देवी समेत अन्य कई महिलाएं उपस्थित थीं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS