Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा के नेतृत्व में डीसी...

गिरिडीह: युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा के नेतृत्व में डीसी से समस्याओं के समाधान की मांग

Rishikesh Mishra

गिरिडीह : युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से मिली और बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। तमाम बातों को सुनकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सकारात्मक आश्वासन दिया और इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेश झा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मारुति नंदन शास्त्री, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सरफराज अंसारी, असंगठित इंटक के ओपन कास्ट अध्यक्ष मनोज दास, मुकेश दास मौजूद थे।

इन मुद्दों पर हुई बात

1. ओपन कास्ट कोलियरी क्षेत्र के निजी सुरक्षा गार्ड के नाम पर कुछ कोयला चोर , चोरी कर रहे है उसे रोका जाए उन लोगो पर मुकदमा किया जाए।

2. जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत के पंच मंदिर का जीर्णिधार जल्द से जल्द किया जाए।

3. करहरबारी पंचायत में डिएमफटी मद से सड़क का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाया जाए एवम दीप बोरिंग करवाया जाए ।

4. बुडियाखाद के वार्ड नो 34 एवम पत्रोंडीह पंचायत में स्ट्रीट लाइट एवम बिजली की समस्याओं का समाधान किया जाए।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS