Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: स्टेडियम से तीन दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता का शुभारंभ

गिरिडीह: स्टेडियम से तीन दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता का शुभारंभ

Football tournament

गिरिडीह : गिरिडीह स्टेडियम से उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने तीन दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता (बालक व बालिका) 2022-23 का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों के विजेता टीमों ने भाग लिया है। मौके पर अपर समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी तथा विजेता टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

फुटबॉल टूर्नामेंट उद्घाटन के मौके पर उपस्थित उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप कराने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत से प्रखंड, प्रखंड से जिला तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य से देश तक खेलने का अवसर प्रदान करेगी। आप सभी को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि नौजवानों में खेल के प्रति रुचि जागरूकता का आभाव न हो।इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद पहुंचाने एवं उन्हें खेल के दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। 

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS