Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : वार्ड न० 11 में सड़क से ऊपर बन रहा है...

गिरिडीह : वार्ड न० 11 में सड़क से ऊपर बन रहा है नाली, माले नेता राजेश सिन्हा ने किया निरीक्षण

वार्ड 11

गिरिडीह : वार्ड 11 में नाली और सड़क का कार्य नगरनिगम के द्वारा चल रहा है। इस निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया। 

श्री सिन्हा ने निरीक्षण के बाद कहा कि यहां निर्माण कार्य में गड़बड़ी है। सड़क से ऊपर नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिससे परेशानी कम होने के बजाय बढ़ेगी। कहा कि शिव मोहल्ला में सालो भर कुछ जगह पर पानी जमा रहता है। जिसका निवारण नगरनिगम को ही करना चाहिए था लेकिन नगरनिगम में जो इंजिनियर हैं वह शायद बिना सर्वे के ही बिना जगह देखे ही स्टिमिट बनाते हैं। सड़क से ऊपर नाली कैसे फायदा देगा। पूरे नगर निगम क्षेत्र में कई इलाके में सड़क के दोनों किनारे पर नाली के सड़क से ऊपर होने के कारण सड़क सकरा हो गया है। कार्य करने की शैली को बदलना चाहिए था। लेकिन लगता है नगरनिगम को सिर्फ कार्य से लेना देना है। आम जनता के लिए ठोस सोच नहीं होती है।

इन्होंने कहा कि संवेदक भी विभाग से परेशान ही होंगे इसलिए ज्यादा दिमाग नहीं लगाते होंगे। वे डरते होंगे कि ज्यादा सवाल करने से ठेका कोई और लेने के लिए तैयार हो जाएगा। कहा की जल्द सभी क्षेत्रों में जो काम हुआ है आरटीआई करेंगे ताकि जानकारी प्राप्त हो सके कि गड़बड़ी किस ओर है।

इस निर्माण कार्य में गड़बड़ी का जय प्रकाश वर्मा, डीके मंडल, रंजीत कुमार ठाकुर,शिशिर कुमार वर्नवाल मो फैजी आदि ने मुख्य रूप से विरोध किया।

 

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS